कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वालों की ली गयी दक्षता परीक्षा

कंप्यूटर कोर्स पूरा करनेवाले विद्यार्थियों के बीच दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया.

खूंटी. शहर के तोरपा रोड, खूंटी टोली स्थित जेआइआइटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में रविवार को छह माह और 12 माह का कंप्यूटर कोर्स पूरा करनेवाले विद्यार्थियों के बीच दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में कुल 65 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर संचालक वीरेंद्र नाग ने परीक्षार्थियों को परीक्षा का महत्व बताया. निदेशिका बुलबुल आइच ने कहा कि परीक्षा में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें फिर से निःशुल्क कंप्यूटर पढ़ाया जायेगा. पढ़ने के लिए इच्छुक अनाथ, असहाय, आर्थिक रुप से कमजोर और दिव्यांग विद्यार्थियों को मुफ्त में पढ़ाया जायेगा. मौके पर गणेश स्वांसी, शिक्षिका मोनी रानी, रोजलिन, अभिनव कुमार, पुर्वी रानी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >