फिल्ट्रेशन प्लांट में की गयी सफाई

फिल्ट्रेशन प्लांट में की गयी सफाई

खूंटी : बरसात के मौसम के पूर्व नगर पंचायत शहर की साफ-सफाई में जुट गयी है. इसके तहत पूरे शहर में जलापूर्ति करने वाली फिल्ट्रेशन प्लांट में साफ-सफाई की जा रही है. फिल्ट्रेशन प्लांट में जमे गाद व कचरों को हटाया गया.

इसके लिए दर्जन भर से अधिक मजदूरों को लगाया था. फिल्ट्रेशन प्लांट की सफाई करने के कारण मंगलवार को शहर में जलापूर्ति नहीं हो सकी. नगर पंचायत के कर्मियों ने बताया कि बुधवार से शहर में सुचारु रूप से जलापूर्ति की जायेगी.

नगर पंचायत शहर की नालियों की भी सफाई शुरू की गयी है. बारिश के पूर्व शहर में जल-जमाव वाली स्थिति को समाप्त किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >