बच्चों को खिलायी गयी दवा

डीएवी स्कूल खूंटी में सोमवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी.

प्रतिनिधि, खूंटी.

डीएवी स्कूल खूंटी में सोमवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. इस अवसर पर जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ शोभा किस्पोट्टा और प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी. डॉ किस्पोटा ने कहा कि साल में एक बार हर बच्चे को कृमि से मुक्त होने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खानी चाहिए. इसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है. जिले में एक से 19 वर्ष आयु के कुल एक लाख 68 हजार 78 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलायी जायेगी. अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों को मॉपऑफ दिवस 18 जून को दवा दी जायेगी. प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थ में माध्यम से विभिन्न तरह के कृमि शरीर में प्रवेश कर बच्चों के सेहत को प्रभावित करते हैं. इसलिए स्वच्छता के मापदंड को अपनाना चाहिए. उन्होंने सभी बच्चों को साग सब्जी अच्छे से धोकर खाने का निर्देश दिये और अपने सहपाठियों को भी जागरूक करने को कहा. अभियान को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ उदयन शर्मा, डीपीएमयू को-ऑर्डिनेटर ललन महतो, किरण देवी, शिव तिर्की, सुभाशीष सिन्हा, शिक्षक मृत्युंजय सिंह सहित अन्य ने योगदान दिया.

जिला स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की शुरुआतB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >