मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने गुरुवार को खूंटी का दौरा किया.

खूंटी.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने गुरुवार को खूंटी का दौरा किया. उन्होंने खूंटी की जिला निर्वाचन पदाधिकारी आर रॉनिटा के साथ इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण निरीक्षण किया. उन्होंने वेयर हाउस में इवीएम के रख-रखाव का जायजा लिया. वहीं इवीएम, वेयर हाउस के रख-रखाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अग्निशमन यंत्र, लॉग बुक सहित अन्य की जांच की. सुरक्षाकर्मियों को सतर्क और अनुशासित रहने का निर्देश दिया. उन्होंने इवीएम वेयर हाउस की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है. मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, खूंटी जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >