पीएलवी को गांव-गांव विधिक जागरूकता पहुंचाने का निर्देश, 33 वालंटियर्स ने लिया प्रशिक्षण

खूंटी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पीएलवी के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, विधिक सेवाओं और जागरूकता शिविरों पर दिया गया विशेष जोर.

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में डालसा सचिव कमलेश बेहरा और मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शी राजीव कमल पैनल के रूप में शामिल हुए.

पीएलवी से आमने-सामने संवाद कर कार्यों का लिया जायजा

डालसा सचिव और मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शी ने पीएलवी से अलग-अलग आमने-सामने संवाद कर उनके दैनिक कार्यों का मूल्यांकन किया. साथ ही विधिक सेवाओं की समुचित पहुंच सुनिश्चित करने और क्षमता संवर्धन के लिए दिशा-निर्देश दिये. पीएलवी ने भी दैनिक कार्यों में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों और क्षेत्रीय अनुभवों को साझा किया.

विधिक जागरूकता शिविर नियमित कराने का निर्देश

पीएलवी को विधिक सहायता क्लिनिकों के माध्यम से नियमित रूप से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम में पैनल द्वारा पीएलवी को कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, नालसा योजना सहित अन्य विषयों की जानकारी दी गयी.

परियोजना शिक्षा के संबंध में दी गयी जानकारी

पीएलवी को परियोजना शिक्षक के संबंध में भी जानकारी दी गयी. बताया गया कि परियोजना शिक्षा के तहत जिलास्तर पर एक समिति का गठन किया जायेगा. इसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अध्यक्ष और जिला शिक्षा पदाधिकारी सदस्य रहेंगे. कार्यक्रम में 33 पीएलवी ने हिस्सा लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >