खूंटी : सरकारी इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने संभाली कमान, श्रमदान कर 820 फीट नहर को किया दुरुस्त

खूंटी जिले के चिरूडीह गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर टूटी हुई नहर की मरम्मत का बीड़ा उठाया. 1965 से जीर्णोद्धार के अभाव में यह नहर खराब हो गई थी, जिससे 300 एकड़ भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही थी. अब ग्रामीणों के प्रयास से स्थिति सुधरी है.

खूंटी. अड़की प्रखंड के चिरूडीह गांव में ग्रामीणों ने श्रमदान कर टूटे हुए नहर की मरम्मत की. ग्राम प्रधान सागर सिंह मुंडा की अगुवाई में ग्रामीणों ने नहर में जमा गाद और मिट्टी को हटाया. इसके अलावा जगह-जगह टूटे नहर के हिस्सों की भी मरम्मत की गई.

नहर से करीब 300 एकड़ भूमि की सिंचाई

ग्राम प्रधान सागर सिंह मुंडा ने बताया कि इस नहर से करीब 300 एकड़ भूमि की सिंचाई होती है. नहर की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने झारखंड सरकार और उपायुक्त खूंटी को कई बार आवेदन दिया, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही नहर की मरम्मत करने का निर्णय लिया.

डैम और नहर का निर्माण वर्ष 1965 में

ग्रामीणों ने करीब 820 फीट नहर की मरम्मत की है. ग्राम प्रधान के अनुसार, इस नहर से चिरूडीह, पांडुडीह और तेलगडीह गांव की जमीन की सिंचाई होती है. नहर की कुल लंबाई करीब दो किलोमीटर है. बताया गया कि डैम और नहर का निर्माण वर्ष 1965 में किया गया था. इसके बाद से अब तक डैम और नहर का जीर्णोद्धार नहीं हुआ. देखरेख के अभाव में नहर धीरे-धीरे कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, नहर में मिट्टी और गाद भर जाने के कारण पानी का प्रवाह भी प्रभावित हो रहा था.

ये भी पढ़ें: खूंटी: रायटोड़ांग में चार दिवसीय हॉकी महाकुंभ का समापन, फाइनल में तिनतिला ने मारी बाजी

नहर की स्थिति खराब होने से खेती प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि नहर की स्थिति खराब होने से खेती प्रभावित हो रही थी. लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशान और आक्रोशित थे. इसके बाद ग्रामीणों ने सरकारी मदद का इंतजार करने के बजाय आपसी सहयोग और श्रमदान से नहर की मरम्मत का काम शुरू किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >