अपने-अपने वार्ड से देवर हारा और भाभी जीती

शहर के वार्ड संख्या दो के प्रत्याशी सोनू कुमार इस बार अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सके. उनके वार्ड को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया था

खूंटी.

शहर के वार्ड संख्या दो के प्रत्याशी सोनू कुमार इस बार अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सके. उनके वार्ड को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया था. इसके बाद वार्ड दो से उनकी भाभी सुमित्रा कुमारी चुनाव लड़ी और विजयी हुई. वहीं सोनू कुमार ने वार्ड संख्या तीन में अपनी किस्मत को आजमाया. जहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. इस चुनाव में देवर हारे तो उनकी भाभी ने जीत हासिल की. देवर सोनू कुमार ने अपनी भाभी को जीत की बधाई दी.

हारते ही भाजपा से दिया इस्तीफा :

नगर पंचायत चुनाव में हारने के बाद पूर्व प्रत्याशी रहे सुरेश कुमार जायसवाल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा जिलाध्यक्ष को लिखे इस्तीफा में उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं. सुरेश कुमार जायसवाल वार्ड तीन से प्रत्याशी थे. जहां उन्हें महज 153 मत मिले. वे अपने वार्ड में चौथे स्थान पर रहे. वार्ड तीन में दिनेश कुमार महतो विजयी हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >