बुंडू में पेड़ पर लटकता मिला कथित प्रेमी युगल का शव, क्षेत्र में सनसनी

बुंडू नगर पंचायत स्थित पगला बाबा आश्रम के निकट पेड़ से झूलती युवक-युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.

बुंडू. बुंडू नगर पंचायत स्थित पगला बाबा आश्रम के निकट पेड़ से झूलती युवक-युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. सोमवार की सुबह खबर फैलते ही फांसी लगा कर पेड़ से लटके शव को देखने के लिए बुंडू और आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गयी. सूचना मिलते बुंडू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा पुलिस बल टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. मृत युवती की पहचान आरती कुमारी (19) पिता पूरन सिंह पाहन ग्राम निवरी थाना बुंडू और युवक की पहचान अर्जुन पाहन (28) पिता सुखराम पाहन, ग्राम राऊता थाना अड़की के रूप में की गयी. दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते थे. अर्जुन पाहन राऊता गांव का मुंडा जमींदार था. अर्जुन ने पहले से ही दो शादी की थी और उसके दो बच्चे हैं. बताया जाता है कि आरती कुमारी और अर्जुन पाहन के बीच प्रेम संबंध था. आरती की शादी तय हो रही थी. लड़का वाले देखने आनेवाले थे. इस बीच जीजा-साली दोनों गांव से गायब हो गये थे. अब इनकी मौत के बाद कई तरह की चर्चा हो रही है. कुछ लोग इनकी मौत को संदेहास्पद मान रहे हैं, लोगों का मानना है कि दोनों एक साथ रस्सी के सहारे फांसी कैसे लगा लिये. बुंडू पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस प्रशासन को भी आशंका है कि जिस तरह दोनों के शव एक साथ फांसी पर लटके मिले, तो मामला हत्या का भी हो सकता है. मृतक अर्जुन पाहन के बारे में बताते हैं कि बुंडू थाना क्षेत्र के निवरी गांव में शादी की थी, उसे एक तीन वर्षीय पुत्री है. इसके अलावा गांव में ही शीला नाम की युवती से प्रेम विवाह कर एक छह माह की बच्ची है. बुंडू पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है. थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की मौत पर पुलिस तहकीकात कर रही है. रिश्ते में जीजा-साली लगते थे दोनों

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >