खूंटी के 15 स्कूलों में लगेगा रक्तदान कैंप, जानिए किस स्कूल में कब होगा शिविर

खूंटी जिला में रक्त की कमी को दूर करने के लिए एक विशेष पहल की जा रही है. जिले के 15 माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा. इसका उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है.

खूंटीः सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र में रक्त की कमी दूर करने और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. रक्तदान पखवाड़ा के तहत विद्यालयवार शिविर आयोजित करने के लिए जिले के 15 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप्ति कुमारी ने पत्र जारी किया है.

विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और अभिभावक भी होंगे जागरूक

सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं और अभिभावकों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी. विद्यालयों में काउंसलिंग और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे. इसके माध्यम से रक्तदान को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके बाद जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए भी अलग से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन के बाद स्वस्थ बेटे को दिया जन्म, प्रसव के 24 घंटे बाद महिला दारोगा की मौत

जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने पर जोर

रक्त केंद्र के काउंसलर निशांत झा ने बताया कि विद्यालयों में आयोजित काउंसलिंग सेशन में रक्तदान और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी. लोगों को बताया जाएगा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में स्वैच्छिक रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका है.

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील

सिविल सर्जन ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शिक्षकों से रक्तदान अभियान में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रक्तदान सामाजिक दायित्व निभाने के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

ये भी पढ़ें- सुदिव्य सोनू का श्राद्धकर्म आज: गिरिडीह में जुटेंगे राज्यभर के दिग्गज नेता, 4 बड़े पंडाल और 6 पार्किंग स्लॉट तैयार

इन विद्यालयों में निर्धारित है शिविर की तिथि

थिविद्यालय
18 सितंबरडीएवी पब्लिक स्कूल, खूंटी
22 सितंबरसीएम एसओई एसएस+2 स्कूल, खूंटी
25 सितंबरराणा प्रताप स्वांसी स्कूल, कमंता, खूंटी
29 सितंबरएजी चर्च हाई स्कूल, जियापाड़ा
30 सितंबरलोयोला इंटर कॉलेज, खूंटी
3 अक्तूबरआदिम जाति सेवा मंडल हाई स्कूल, डुमरगड़ी
6 अक्तूबरसीएम एसओई गर्ल्स, खूंटी
8 अक्तूबरएकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, खूंटी
10 अक्तूबरउत्क्रमित +2 हाई स्कूल, मरंगहादा
12 अक्तूबरउर्सुलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, खूंटी
23 अक्तूबरएलएन+ स्कूल, मुरहू
27 अक्तूबरपीएम श्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >