बुंडू. अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन और जिला विधि सेवा के तत्वावधान पर रक्तदान शिविर का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया. मौके पर न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार, राकेश रोशन, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष नितेश कुमार, राज्य प्रभारी, राजेश कुमार, अंचल अधिकारी हंस हेंब्रम मौजूद थे. विधिक जागरूकता शिविर में लगभग 50 ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा लिखित आवेदन को पढ़ा तथा आवेदन जमीन संबंधित अबुआ आवास संबंधित, वृद्धा पेंशन संबंधित, तथा कोर्ट के केस से संबंधित आवेदनों को अग्रतर कार्रवाई हेतु अंचलाधिकारी को निर्देशित किया. इसके अलावा विधिक जागरूकता शिविर के तहत ग्रामीणों को पेसा-2025, पाॅक्सो एक्ट, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम एवं नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर कानूनी जानकारी दी गई. मौके पर दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम का नेतृत्व मानवाधिकार के कार्यकर्ता चौधरी महतो ने की.
बुंडू में विधिक सेवा सह रक्तदान शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन और जिला विधि सेवा के तत्वावधान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
