तोरपा में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

नगर भवन तोरपा में सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया.

तोरपा. नगर भवन तोरपा में सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा तोरपा मंडल एवं तपकरा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता तथा तपकारा मंडल के अध्यक्ष मुसकू स्वांसी ने की. मौके पर पार्टी का झंडा फहराया गया. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि भारतीय जनसंघ के दौर से लेकर आज तक भाजपा ने लंबे संघर्ष और संगठनात्मक परिश्रम के बल पर देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है. कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संतोष जायसवाल, भगीरथ राय, गन्दौरी गुड़िया, शशांक राय, पुरेंद्र मांझी आदि ने विचार रखे. वहीं भोला गुप्ता, जगदीश मांझी, कृष्णा भगत, नीरज पाढ़ी, अजीत रॉय, दीपक तिग्गा, शिवा सिंह, कैलाश कांशी, मनोज साहू, रोहित बड़ाइक, आशुतोष सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन नीरज जयसवाल ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >