कर्रा में विश्वकर्मा पूजा पर फुटबॉल टूर्नामेंट, आठ टीमों ने दिखाया दम; शाम होने पर नहीं खेला गया फाइनल

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिकुवादाग गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में आठ टीमों ने शानदार खेल दिखाया. दो सेमीफ़ाइनल पेनल्टी शूटआउट तक चले, लेकिन शाम होने के कारण फाइनल मुकाबला नहीं हो सका.

कर्रा. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उडिकेल पंचायत के बिकुवादाग गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने हिस्सा लिया. मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ.

पहला सेमीफाइनल सापुकेरा लापुंग और जरियागढ़ की टीम के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में सापुकेरा लापुंग की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनायी.

दूसरे सेमीफाइनल में जम्हार और जीपीलोंग की टीमें आमने-सामने हुईं. निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें जम्हार की टीम विजयी रही.

शाम होने पर फाइनल नहीं खेला

फाइनल मुकाबला जम्हार और सापुकेरा लापुंग के बीच होना था. हालांकि शाम होने के कारण दोनों टीमों ने आपसी सहमति से फाइनल मुकाबला नहीं खेलने का निर्णय लिया. दोनों टीमों ने समिति से पुरस्कार राशि और अन्य पुरस्कार सभी खिलाड़ियों के बीच बांटने का आग्रह किया. समिति ने दोनों टीमों की सहमति स्वीकार करते हुए पुरस्कार प्रदान किये.

मौके पर पंचायत मुखिया क्षत्री हेमरोम और जिला परिषद सदस्य जोरांग आईंद ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sagir ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >