तोरपा. रेफरल अस्पताल परिसर तोरपा से बुधवार दोपहर चोरों ने एक युवक की मोटरसाइकिल नंबर JH01F 8237 की चोरी कर ली. मोटरसाइकिल के मालिक प्रशांत धान ने तोरपा थाना में चोरी की सूचना दे दी है. उन्होंने बताया कि बुधवार को वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर किसी कार्य से तोरपा रेफरल अस्पताल गया था. अस्पताल परिसर में मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर चला गया. कुछ देर बाद जब वह अस्पताल से बाहर निकला तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब है. मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चोरी की पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
