पुलिस के ट्रक से टकरायी बाइक, चालक घायल

सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक की रनिया थाना के ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

रनिया. रनिया प्रखंड चौक के समीप सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक की रनिया थाना के ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गयी. हादसे में रनिया थाना क्षेत्र के उल्लुग गांव निवासी एलजन केरकेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया लाया गया. चिकित्सकों के अनुसार घायल के दोनों हाथ टूट गये हैं तथा पैर में भी गंभीर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार रनिया थाना का ट्रक तुरीगड़ा में हुए बाइक हादसे में मृत तीन लोगों का शव लाने जा रहा था. इसी दौरान यह दुर्घटना हो गयी. टक्कर में ट्रक और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गये. जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक रनिया चौक की ओर आ रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >