मस्जिदों-ईदगाहों में अकीदत के साथ अता की नमाज, मांगी अमन की दुआ

जिले में गुरुवार को ईद-अल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया.

खूंटी. जिले में गुरुवार को ईद-अल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर शहर के मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अता की गयी. सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी. शहर के जामा मस्जिद में खूंटी के उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने भी नमाज अता की. उन्होंने सभी लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी. नमाज पढ़ने आये लोगों को गले से लगा कर पर्व की खुशियां बांटने का संदेश दिया. इस दौरान एसपी ऋषभ गर्ग ने लोगों के बीच टॉफी और मिठाइयां बांटी. उन्होंने भी सभी को बकरीद की शुभकामनाएं दी. वहीं शांतिपूर्ण माहौल में सभी के साथ मिलजुलकर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया. पुलिस की इस पहल से लोगों ने भी हर्ष व्यक्त किया है. बकरीद के मौके पर शहर के कर्रा रोड जामा मस्जिद, जन्नत नगर मदीना मस्जिद, पाशा कॉलोनी मस्जिद ए जोहरा और जन्नत नगर मस्जिद ए कौसर में नमाज अता की गयी. इसके अलावा खूंटी, मुरहू सहित अन्य क्षेत्रों के मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज पढ़ी गयी. नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की. नियमानुसार पड़ोसी और जरूरतमंदों के बीच वितरित किया. वहीं एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार मनाया.

कड़ी थी शहर में सुरक्षा व्यवस्था

बकरीद के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरे जिले में प्रशासन और पुलिस पूरी सक्रियता के साथ तैनात रही. शहर के सभी मस्जिद, चौक-चौराहा, संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे. वहीं पूरे दिन पुलिस गश्त लगाती रही. हालांकि खबर लिखे जाने तक कहीं से भी अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं थी. इस दौरान खूंटी बीडीओ ज्योति कुमारी, सीओ प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी मोहन कुमार सहित अन्य अधिकारी तैनात रहे.

रनिया-सोदे के ईदगाहों में पढ़ी गयी नमाज

रनिया. रनिया के सौदे ईदगाह में सोमवार को ईद-अल-अजहा की नमाज अता की गयी. इस अवसर पर सुबह सात बजे इमाम मौलाना कारी अतीक, मो सरफुद्दीन, जिब्राइल मियां, नुमा खान, नौशाद अंसारी सहित मुस्लिम धर्म के सभी लोगों ने नमाज पढ़ी. सभी ने अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी. नमाज के बाद सभी ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी दी. वहीं सभी आपस में मिलकर त्योहार मनाया. एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दिया. इस दौरान दंडाधिकारी और पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहे.

मुसलिम धर्मावलंबियों में मनाया बकरीद का पर्व, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी कीB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >