सड़क सुरक्षा माह के तहत खिलाड़ियों को किया गया जागरूक

सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरूवार को स्थानीय बिरसा कॉलेज हॉकी स्टेडियम में हॉकी मैच का आयोजन किया गया.

खूंटी. सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को स्थानीय बिरसा कॉलेज हॉकी स्टेडियम में हॉकी मैच का आयोजन किया गया. मैच में स्टार क्लब और वाइट टाइगर के बीच मैच खेला गया. जिसमें स्टार क्लब एक-शून्य से विजयी रहा. मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम को जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारीक और एमवीआई शाहनवाज ने सम्मानित किया. वहीं बेस्ट प्लेयर के रूप में एंजलिना होरो को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डीटीओ हषिंकर बारीक ने कहा कि वाहन का प्रयोग करते समय यातायात को सुरक्षित बनायें. सुरक्षा नियमों को अपना कर ही हम दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं. हाल में काफी दुर्घटनाएं हुई है. जिसका शिकार ज्यादातर युवा हो रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से लोगों को जागरूक करने की अपील की. एमवीआई शाहनवाज ने कहा कि सड़क पर चले तो खुद को होशियार जरूर समझे, लेकिन सामने वाले से सतर्क रहें. दूसरे की गलती से भी दुर्घटना हो सकती है. सावधानी से चले तो दुर्घटना से बच सकते हैं. जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी ने कहा कि खिलाड़ी समाज के हीरो होते है. सभी खिलाड़ी अपने समाज में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें. खुद भी सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. मौके पर परिवहन विभाग से निशांत, संदीप, राजकुमार, सुमित, सुशील सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >