समर कैंप में तीरंदाजी, खेलकूद, कला का आयोजन

तीन दिवसीय समर कैंप की शुरुआत की गयी.

खूंटी. खूंटी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में सोमवार से तीन दिवसीय समर कैंप की शुरुआत की गयी. समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए तीरंदाजी, खेलकूद, कला, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. मुख्य अतिथि के रूप में पैरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष पूर्व आईएएस अधिकारी जटाशंकर चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पैरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार दत्ता उपस्थित हुए. इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से बनायी गयी पारंपरिक सोहराय पेंटिंग अतिथियों को भेंट की. अतिथियों ने बच्चों की कला प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना की. अतिथियों ने तीरंदाजी प्रशिक्षण का अवलोकन किया. उन्होंने झोंगो पहान के उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया. मौके पर वार्डन प्रतिमा देवी, अब्राहम टूटी, अर्चना महतो, नेहा कुमारी, रवि राम, श्वेता कुमारी, मुस्कान कुमारी, तीरंदाजी प्रशिक्षक आशीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >