गुरु पूर्णिमा पर गायत्री प्रज्ञा पीठ में अखंड गायत्री महामंत्र जाप

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खूंटी के गायत्री प्रज्ञा पीठ में अखंड गायत्री महामंत्र जाप और दीपयज्ञ का आयोजन किया गया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति के साथ पर्व मनाया.

खूंटीः गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शहर के नेताजी चौक स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में अखंड गायत्री महामंत्र जाप का आयोजन किया गया. शाम को दीपयज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपने सद्गुरु के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प और गायत्री महायज्ञ से हुई. इस अवसर पर गायत्री परिवार खूंटी शाखा के मुख्य ट्रस्टी बालमुकुंद कश्यप ने भजन गुरु तेरे चरणों में मैं शीश झुकाऊंगा, तेरा दर्शन पाऊंगा, मैं धन्य हो जाऊंगा प्रस्तुत किया. इसके बाद सीमा सिंह और ब्यूटी मिश्रा ने यज्ञ संपन्न कराया. पूरे दिन अखंड गायत्री महामंत्र जाप का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री परिवार खूंटी शाखा के सभी सदस्यों ने भाग लिया. साधकों ने एक-एक घंटे की बारी से गायत्री महामंत्र का जाप किया.

महर्षि मेंही आश्रम और शबरी कुटिया में भी मनाई गई गुरु पूर्णिमा

इधर, महर्षि मेंही आश्रम मलियादा और शबरी कुटिया शांतिपुरी में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई. इस अवसर पर सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई. साथ ही ईश्वर स्तुति, गुरु वंदना और ग्रंथ पाठ का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर जी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा अपने गुरु को भक्ति भाव से स्मरण करने और उनके उपदेशों को आत्मसात करने का पर्व है. उन्होंने कहा कि यह पर्व महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा के बिना जीवन का उद्धार संभव नहीं है.

डॉ. डीएन तिवारी ने कहा कि गुरु भक्ति के लिए पात्रता आवश्यक है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पानी गड्ढे में ठहरता है, जबकि ऊंचे टीले से बह जाता है, उसी प्रकार विनम्र व्यक्ति ही गुरु कृपा का अधिकारी बनता है. मौके पर मुरलीधर बाबा, दिगंबर बाबा, गोपाल बाबा, सुबोध भारती बाबा ने भी प्रवचन दिए. कार्यक्रम में संजय सत्संगी, नंदिनी देवी, मूची राय मुंडा, विष्णु मुंडा, ध्रुवेंद्र भास्कर, चमरा मुंडा, रामहरि साव आदि उपस्थित थे.

गुरु पूर्णिमा पर विहंगम योग का सत्संग आयोजित

वहीं, खूंटी संत समाज ब्रह्मविद्या विहंगम योग के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विश्व के आदि ग्रंथ स्वर्वेद का पाठ किया गया. सत्संग के उपरांत महाआरती संपन्न हुई. कार्यक्रम में ब्रह्मविद्या विहंगम योग शिविर के प्रधान संयोजक जितेंद्र कश्यप सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे.




खूंटी. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शहर के नेताजी चौक स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में अखंड गायत्री महामंत्र जाप का आयोजन किया गया. शाम को दीपयज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपने सद्गुरु के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प और गायत्री महायज्ञ से हुई.

इस अवसर पर गायत्री परिवार खूंटी शाखा के मुख्य ट्रस्टी बालमुकुंद कश्यप ने भजन गुरु तेरे चरणों में मैं शीश झुकाऊंगा, तेरा दर्शन पाऊंगा, मैं धन्य हो जाऊंगा... प्रस्तुत किया. इसके बाद सीमा सिंह और ब्यूटी मिश्रा ने यज्ञ संपन्न कराया. पूरे दिन अखंड गायत्री महामंत्र जाप का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री परिवार खूंटी शाखा के सभी सदस्यों ने भाग लिया. साधकों ने एक-एक घंटे की बारी से गायत्री महामंत्र का जाप किया.

मुरहू. महर्षि मेंही आश्रम मलियादा और शबरी कुटिया शांतिपुरी में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई. इस अवसर पर सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई. साथ ही ईश्वर स्तुति, गुरु वंदना और ग्रंथ पाठ का आयोजन हुआ.

कार्यक्रम में ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर जी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा अपने गुरु को भक्ति भाव से स्मरण करने और उनके उपदेशों को आत्मसात करने का पर्व है. उन्होंने कहा कि यह पर्व महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा के बिना जीवन का उद्धार संभव नहीं है.

डॉ. डीएन तिवारी ने कहा कि गुरु भक्ति के लिए पात्रता आवश्यक है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पानी गड्ढे में ठहरता है, जबकि ऊंचे टीले से बह जाता है, उसी प्रकार विनम्र व्यक्ति ही गुरु कृपा का अधिकारी बनता है. मौके पर मुरलीधर बाबा, दिगंबर बाबा, गोपाल बाबा, सुबोध भारती बाबा ने भी प्रवचन दिए. कार्यक्रम में संजय सत्संगी, नंदिनी देवी, मूची राय मुंडा, विष्णु मुंडा, ध्रुवेंद्र भास्कर, चमरा मुंडा, रामहरि साव आदि उपस्थित थे.

खूंटी. खूंटी संत समाज ब्रह्मविद्या विहंगम योग के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विश्व के आदि ग्रंथ स्वर्वेद का पाठ किया गया. सत्संग के उपरांत महाआरती संपन्न हुई. कार्यक्रम में ब्रह्मविद्या विहंगम योग शिविर के प्रधान संयोजक जितेंद्र कश्यप सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >