चोरी की तीन बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

कर्रा पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है.

कर्रा (खूंटी): कर्रा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर तीन चोरी की बाइक बरामद की है. मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कर्रा थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्रा थाना से करीब दो किलोमीटर पूर्व रेलवे क्रॉसिंग के पास और बेलवादाग गांव स्थित लोधा लोहरा के घर पर छापेमारी की.

इस दौरान बेलवादाग निवासी लोधा लोहरा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि करण लोहरा मौके से फरार हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. इनमें अपाचे मोटरसाइकिल (जेएच 02एटी 8745), टीवीएस राइडर (जेएच 24जे 7204) और बिना नंबर प्लेट की डोमिनार मोटरसाइकिल शामिल हैं.

पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये वाहन कहां से चोरी किए गए थे. छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजू कुमार, पुअनि रोशन कुमार, मनोरंजन सिंह, जितेंद्र राम, मनोज कुमार ठाकुर सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >