प्रार्थनामय जीवन ही हमें आत्मिक रूप से जागरूक बनाता है : बिशप

23वीं कैथोलिक महिला संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजन

खूंटी. मुरहू प्रखंड अंतर्गत रुमतुकेल पल्ली में सर्वदा भिखारिएट की 23वीं कैथोलिक महिला संघ की वार्षिक आम सभा रविवार को आयोजित की गयी. आम सभा की शुरुआत में खूंटी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विनय कंडुलना की अगुवाई में पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया. अपने संदेश में बिशप विनय कंडुलना ने कहा कि मनुष्य अपने पापमय जीवन के कारण धार्मिक रूप से अंधा हो जाता है. जब हम ईश्वर से दूर हो जाते हैं, तो सही मार्ग पहचानने की क्षमता भी खो बैठते हैं. प्रार्थनामय जीवन ही हमें आत्मिक रूप से जागरूक बनाता है और हमें अपने जीवन में प्रभु येसु को पहचानने की शक्ति प्रदान करता है. उन्होंने माताओं को नियमित प्रार्थना, संयमित जीवन शैली और आध्यात्मिक अनुशासन अपनाने की सलाह दी. उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने पर बल दिया. फा. महेंद्र पीटर तिग्गा ने तुम्हें शांति मिले विषय पर अपने विचार साझा किये. उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को शांति, एकता और विश्वास की सबसे अधिक आवश्यकता है. मौके पर सिरिल गुड़िया, राजेश कुल्लू, अब्राहम, अंथोनी, जॉर्ज हेमरोम, बिजीत बागे, सिमोन होरो आदि पादरी सहित कई उपस्थित थे.

23वीं कैथोलिक महिला संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजनB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >