शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

शहर के कर्रा रोड में सोमवार की रात एक मुरही दुकान में आग लग गयी.

खूंटी. शहर के कर्रा रोड में सोमवार की रात एक मुरही दुकान में आग लग गयी. आग लगने से दुकान में रखे सभी सामान जल कर राख हो गये. इससे भुक्तभोगी सुब्रमण्यम स्वामी को लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार रात के करीब दस बजे दुकान में आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने आग देखकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी. जिसके बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आशंका व्यक्त की जा रही है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व कर्रा रोड में शिवाजी चौक के समीप स्थित एक मोबाइल दुकान में भी आग लग गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >