फुटबॉल का विजेता बना डीसी स्पोर्टिंग टाटा

सोनाहातू : न्यू दुर्गा विकास क्लब द्वारा हितजारा गांव में आयोजित 46वां मिलन महोत्सव गुरुवार देर शाम तक चला. मिलन महोत्सव में फुटबॉल मैच, मुर्गा लड़ाई, और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ चौड़ल प्रदर्शनी आयोजित की गयी. फुटबॉल मैच के विजेता डीसी स्पोर्टिंग टाटा को भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी व कांग्रेस के राकेश […]

सोनाहातू : न्यू दुर्गा विकास क्लब द्वारा हितजारा गांव में आयोजित 46वां मिलन महोत्सव गुरुवार देर शाम तक चला. मिलन महोत्सव में फुटबॉल मैच, मुर्गा लड़ाई, और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ चौड़ल प्रदर्शनी आयोजित की गयी.
फुटबॉल मैच के विजेता डीसी स्पोर्टिंग टाटा को भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी व कांग्रेस के राकेश किरण ने 80 हजार रुपये नकद तथा उपविजेता एएफसी कांड्रा की टीम को जेएमएम के रोहित कुमार ने 50 हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया. सर्वश्रेष्ठ चौड़ल उरांवडीह को एक हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. मुर्गा लड़ाई के विजेता दिलेश्वर महतो को तीन हजार रुपये दिया गया. मौके महावीर प्रजापति, बादल महतो, राजकुमार महतो, दिलेश्वर महतो, रोहित महतो, रंजीत महतो, अरुण महतो, अनिल महतो, कृष्णा महतो, उमेश महतो, विद्याधर महतो आदि उपस्थित थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >