रनिया में धूमधाम से मना सरहुल

रविवार को सरहुल जतरा टांड़ मरचा में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया.

रनिया. सामूहिक सरहुल महोत्सव कमेटी मरचा के तत्वावधान में रविवार को सरहुल जतरा टांड़ मरचा में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ क्षेत्र के पहान पुजार द्वारा सिंगबोंगा की पूजा-अर्चना कर की गयी. इस अवसर पर पहान ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और सभी के निरोग जीवन की कामना की. पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. जिसमें मरचा पहान टोली बनाबिरा, कर्रा पहान टोली, उडिकेल जिबिलोंग समेत आसपास के गांवों से महिला-पुरुषों ने भाग लिया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर जदूर नृत्य, समूह नृत्य और सरहुल गीतों पर लोग देर तक झूमते रहे. समारोह में अतिथियों ने कहा कि सरहुल पर्व आदिकाल से मनाया जाने वाला प्रकृति का महापर्व है. यह हमें प्रकृति के संरक्षण, उससे प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश देता है. अंत में कार्यक्रम स्थल से मरचा मोड़ तक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >