बंदगांव-सरना समाज ने चलाया सफाई अभियान

बंदगांव-सरना समाज और सरहुल आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यापक सफाई अभियान चलाया.

खूंटी. सरहुल के बाद रविवार को बंदगांव में बंदगांव-सरना समाज और सरहुल आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यापक सफाई अभियान चलाया. इसके तहत लुंबई जुड़ी हासा से लेकर बिरसा भगवान स्टेडियम तक लगभग एक किलोमीटर के दायरे में साफ-सफाई की गयी. अभियान का नेतृत्व में श्रीकांत मुंडू और गोपाल मुंडरी ने किया. श्रीकांत मुंडू ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुई सरहुल यात्रा के दौरान लगभग 10,000 श्रद्धालुओं और आम जनता का जमावड़ा हुआ था. भारी भीड़ के कारण सड़क और बिरसा भगवान स्टेडियम परिसर में काफी गंदगी और कचरा जमा हो गया था. सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए समिति ने पूरे मार्ग और स्टेडियम की सफाई का निर्णय लिया. उन्होंने सभी ग्रामीणों से साफ-सफाई रखने की अपील की. मौके पर रवि मुंडरी, गुलशन मुंदरी, पेका मुंडा, किसुनराय मुंडू, नितिन मुंडू और शंकर मुंडू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >