विधायक प्रतिनिधि ने दिलाया एसबेस्टस

कर्रा के कोरकोटा कदल अंबाटोली में आंधी-तूफान में पोगो मुंडा के घर का छप्पर उड़ गया था.

कर्रा. कर्रा के कोरकोटा कदल अंबाटोली में आंधी-तूफान में पोगो मुंडा के घर का छप्पर उड़ गया था. इसकी जानकारी मिलने पर खूंटी विधायक के प्रतिनिधि अनूप लकड़ा ने रविवार को पोगो मुंडा को घर की छप्पर छारने के लिए 12 एसबेस्टस दिला कर आर्थिक मदद की. भुक्तभोगी ने एसबेस्टस मिलने से काफी राहत महसूस किया है. ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम अचानक आये आंधी तूफान में उनके घर का छप्पर उड़ गया था. जिसकी जानकारी झामुमो पंचायत अध्यक्ष बिरसा होरो ने विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा को दी. जिसके बाद उनके द्वारा ग्रामीण पोगो मुंडा की मदद की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >