राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रभातफेरी

पिपरवार : बचरा उत्तरी व बचरा दक्षिणी पंचायतों में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बचरा उत्तरी मुखिया गुंजन कुमारी सिंह व दक्षिणी मुखिया रीना देवी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. इसमें मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी नारेबाजी की गयी. प्रभातफेरी में पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक व ग्रामीण बड़ी […]

पिपरवार : बचरा उत्तरी व बचरा दक्षिणी पंचायतों में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बचरा उत्तरी मुखिया गुंजन कुमारी सिंह व दक्षिणी मुखिया रीना देवी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली.
इसमें मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी नारेबाजी की गयी. प्रभातफेरी में पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल थे. क्षेत्र भ्रमण के बाद वापस मवि व उवि में अलग-अलग मतदाता शिविर लगाया गया. मुखिया ने मतदाता दिवस पर प्रकाश डाला. नये मत पत्र बांटे गये. नये मतदाताओं को जोड़ने व अशुद्धियां दूर करने संबंधी निर्धारित फार्म जमा कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >