बिजली को लेकर ग्रामीणों ने जलापूर्ति बंद करायी

पिपरवार : रविवार को आयी आंधी-पानी में पंड़रिया के निकट पेड़ गिर जाने से बिजली का तार टूट गया. इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. बिजली बहाल करने को लेकर ग्रामीणों ने रात आठ बजे बीओसीएम स्थित वाटर फिल्टर प्लांट पहुंच कर वहां की जलापूर्ति बंद करा दी. बताया जाता है कि बिजली […]

पिपरवार : रविवार को आयी आंधी-पानी में पंड़रिया के निकट पेड़ गिर जाने से बिजली का तार टूट गया. इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. बिजली बहाल करने को लेकर ग्रामीणों ने रात आठ बजे बीओसीएम स्थित वाटर फिल्टर प्लांट पहुंच कर वहां की जलापूर्ति बंद करा दी.
बताया जाता है कि बिजली बहाली को लेकर ग्रामीणों के इस अविवेकपूर्ण कार्रवाई से पिपरवार के आवासीय कॉलोनियों में जलापूर्ति ठप हो गयी. रात भर जलापूर्ति ठप रहने के बाद सोमवार सुबह जलापूर्ति शुरू की गयी. बताया जाता है कि सुबह करीब 10 बजे ग्रामीण एक बार फिर वहां पहुंचे व जलापूर्ति पुन: बंद करा दी. इससे कॉलोनीवासी परेशान हो गये. ग्रामीण सीसीएल प्रबंधन से गांव की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के बाद अपराह्न दो बजे पानी सप्लाई चालू हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >