खूंटी. खूंटी में नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने बुधवार को अपना योगदान दिया. इससे पहले वे स्वास्थ्य विभाग निदेशालय में उप निदेशक के पद पर कार्यरत थे. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि खूंटी जिले में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. स्वास्थ्य सेवा के विभिन्न कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाया जायेगा. कहा कि जो भी कमियां हैं उन्हें दूर कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जायेगी. उन्होंने बताया कि वे पूर्व में क्षेत्र में काम कर चुके हैं. कर्रा में वे 2003 से 2010 तक कार्यरत थे. इसलिए क्षेत्र की भी उन्हें जानकारी है. उनके पदभार ग्रहण करने पर बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय सहित विभिन्न सीएचसी में कार्यरत प्रभारियों ने स्वागत किया.
खूंटी सिविल सर्जन ने दिया योगदान
खूंटी में नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक ने पदभार ग्रहण किया.
