सोनाहातू. प्रखंड के चोकाहातु गांव में बुधवार को तीन दिनों से चल रहे हरि संकीर्तन का बुधवार को समापन किया गया. हरि संकीर्तन का 29 मार्च को शुभारंभ किया गया था. जो लगातार तीन दिन तक जारी रहा. हरि संकीर्तन में बंगाल और झारखंड के महिला-पुरुष संकीर्तन कलाकारों ने भाग लिया और अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आयोजनकर्ता श्री गोपाल सिंह मानकी, अश्विनी प्रामाणिक, रत्नेश मांझी, दिलीप प्रमाणिक, चंद्र मोहन माझी, राजेंद्र मांझी, विमल मांझी, परमेश्वर दास, तुलसीदास, गणेश दास, संतोष प्रमाणिक, प्रामाणिक, निरंजन प्रामाणिक, दीपक प्रामाणिक, लखन मांझी, हलधर प्रामाणिक, जयंत प्रामाणिक इन्द्र नारायण प्रामाणिक, कमला प्रामाणिक, राजकुमार मांझी सहित चोकाहातू ग्रामवासी का सराहनीय योगदान रहा.
चोकाहातू में तीन दिवसीय हरि संकीर्तन संपन्न
प्रखंड के चोकाहातु गांव में बुधवार को तीन दिनों से चल रहे हरि संकीर्तन का बुधवार को समापन किया गया.
