मानकों का लक्ष्य समय पर शत-प्रतिशत पूरा करेंः उपायुक्त

आकांक्षी जिला को लेकर बैठक में उपायुक्त ने दिये निर्देश

खूंटी. नीति आयोग, भारत सरकार के अंतर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त आर रॉनिटा ने विभिन्न इंडिकेटर पर किये जा रहे कार्य और निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति का समीक्षा की. उन्होंने एक-एक कर किये गये कार्यों और इंडिकेटर की जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि एवं पशुपालन सहित विभिन्न विकासात्मक मानकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करना है. उन्होंने संबंधित विभागों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करें. उन्होंने विशेष रूप से कुपोषण मुक्ति, शत-प्रतिशत टीकाकरण, विद्यालयों में नामांकन, शौचालय और उपस्थिति दर में वृद्धि, आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, कुपोषित बच्चों एवं टीबी के मरीजों को चिन्हित कर उनका बेहतर उपचार, नवजात बच्चों के वजन की जांच, पशुओं का टीकाकरण समेत अन्य पशुपालन योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया. विभागों को आपसी समन्वय और सतत निगरानी से अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, जिला विकास शाखा पदाधिकारी ब्रजलता, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, चिकित्सक, प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्रा, फेलो उपस्थित थे.

आकांक्षी जिला को लेकर बैठकB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >