एक साल से अधूरी है झारखंड बाजार से एड़केया तक सड़क

करोड़ों रुपये लागत से बन रही सड़क को पिछले एक वर्ष से अधूरा छोड़ दिया गया है.

बुंडू. बुंडू सोनाहातू मुख्य मार्ग के झारखंड बाजार मोड़ से होते हुए सिरकाडीह, एड़केया तक लगभग चार किलोमीटर तक करोड़ों रुपये लागत से बन रही सड़क को पिछले एक वर्ष से अधूरा छोड़ दिया गया है. संवेदक अरविंद सिंह ने सड़क पर गिट्टी डस्ट गिरा कर छोड़ दिया है, यह सड़क बुंडू पूर्वी से तमाड़ प्रखंड को जोड़नेवाली मुख्य सड़क है. अधूरी बनी सड़क के कारण सैकड़ों लोगों का आवागमन में कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है. राहगीरों को आने जाने में धुल, गड्डे, डस्ट से परेशानी हो रही है. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 2024 में टेंडर निकाला गया था. स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. शिलान्यास के बाद संवेदक मिट्टी एवं डस्ट का बिछाकर छोड़ दिया है. सड़क कार्य नहीं होने पर पत्थर निकल रहें, जहां तहां गड्ढे हैं. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है कि पूर्व में बनी सड़क का अलकतरा हटाये बगैर ऊपर में गिट्टी डस्ट डाल कर छोड़ देने का आरोप लगाया है. सड़क पर हॉफ इंच से भी कम पतला गिट्टी डस्ट बिछाया गया है. रास्ता में बोर्ड नहीं लगने से सड़क की कुल लंबाई, लागत एवं सड़क का नक्शा, कार्य आरंभ एवं समाप्त होने की तिथि का पता नहीं है. बुंडू क्षेत्र में सारी सरकारी योजना से बन रही सड़क, नाली, जलमीनार एवं पीडब्लूडी, ग्रामीण विकास अन्य मनरेगा योजना का बोर्ड नहीं लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >