सड़क पर गंदा पानी के बहाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार से महज 50 मीटर के दूरी पर गंदा पानी बहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

बुंडू. रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग 33 पर अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार से महज 50 मीटर के दूरी पर गंदा पानी बहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. पिछले एक महीना से गंदा पानी बह रहा है. जिसके कारण अनुमंडल कार्यालय आने-जाने वाले आम नागरिकों, कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों से पहुंचने वाले लोगों को कीचड़ और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार नपं की नाली का गंदा पानी कार्यालय के मुख्य द्वार सड़क पर फैल गया है. जिससे दोपहिया, पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है. कई बार आवाजाही के क्रम कपड़े भी गंदे हो जाते हैं. बदबू भी बढ़ गयी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण कर पानी की निकासी की व्यवस्था करने मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >