खलारी : खलारी-मैक्लुस्कीगंज थाना की सीमा पर सोनाडुबी नदी पर डेमधौड़ा के निकट निर्माणाधीन पुल के निकट मंगलवार की रात भाकपा माओवादी के श्रवण जी के नाम का परचा मिला है. परचा में लिखा है काम बंद कीजिए नहीं तो घटना की जिम्मेवारी स्वयं की होगी.
जिस वक्त पुल निर्माण स्थल पर परचा साटा जा रहा था, उस समय अज्ञात युवकों द्वारा दो फायरिंग भी किये जाने की बात कही जा रही है. सूचना मिलने पर खलारी पुलिस निर्माण स्थल पर जाकर परचा ले आयी. नजदीक में ही एक बारात भी आयी थी, जहां बारातियों की ओर से आतिशबाजी की जा रही थी. इसलिए आवाज पटाखे की थी या गोली की, इसपर संशय बना हुआ है. पुलिस इंस्पेक्टर आरके रमण ने बताया कि जिस तरह का परचा ट्रैक्टर आगजनी के स्थान पर मिला था यहां भी उसी तरह का मिला है.
