हत्या के विरोध में सात घंटे जाम

जिदन होरो हत्याकांड. 24 घंटे में अपराधियों काे पकड़ने का अल्टीमेटम खूंटी : झामुमो के केंद्रीय कमेटी सदस्य जिदन होरो की हत्या से आक्रोशित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने शनिवार को खूंटी में सात घंटे तक एनएच जाम रखा. घटना के विरोध में खूंटी की सभी दुकानें बंद रही. खूंटी, सिमडेगा, चक्रधरपुर व रांची पथ पर […]

जिदन होरो हत्याकांड. 24 घंटे में अपराधियों काे पकड़ने का अल्टीमेटम

खूंटी : झामुमो के केंद्रीय कमेटी सदस्य जिदन होरो की हत्या से आक्रोशित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने शनिवार को खूंटी में सात घंटे तक एनएच जाम रखा. घटना के विरोध में खूंटी की सभी दुकानें बंद रही. खूंटी, सिमडेगा, चक्रधरपुर व रांची पथ पर आवागमन ठप रहा.

भगत सिंह चौक के समीप तोरपा विधायक पौलुस सुरीन व झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य पथ पर बैठ गये रहे. वे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुलाने की मांग कर रहे थे. जिदन होरो के शव को भी भगत सिंह चौक पर लाकर रख दिया. अपराह्न दो बजे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी पहुंचे. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है. झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. सरकार का काम केवल मीटिंग करना और मीडिया में सुर्खियों में बने रहना तक सीमित है.

जिदन होरो के निधन से संगठन के लिए अपूरणीय क्षति हुई है. वे घटना को सदन में उठायेंगे. पुलिस 24 घंटे के अंदर अपराधियों को नहीं पकड़ती है, तो झामुमो राज्यव्यापी आंदोलन करेगा. वहीं तोरपा विधायक पौलुस सुरीन ने कहा कि भाजपा की सरकार में झामुमो कार्यकर्ता व जनता सुरक्षित नहीं है. इधर, डीएसपी पीके सिंह ने बताया कि हत्यारों का सुराग मिला है. पुलिस की कई टीम खोज में छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >