सुरक्षित आवागमन को लेकर चलेगा अभियान

सड़क दुर्घटना रोकने को लेकर पुलिस गंभीर खूंटी : खूंटी में बढ़ती सड़क दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस जल्द अभियान छेड़ेगी. एसपी अनीस गुप्ता ने अभियान चलाने के बाबत मुख्यालय डीएसपी पीके सिंह को ट्रैफिक कंट्रोल कक्ष का प्रभारी बनाया है. उनके साथ चार एएसआइ व 10 पुलिसकर्मी होंगे. एसपी ने बताया कि पुलिस अभियान […]

सड़क दुर्घटना रोकने को लेकर पुलिस गंभीर
खूंटी : खूंटी में बढ़ती सड़क दुर्घटना रोकने के लिए पुलिस जल्द अभियान छेड़ेगी. एसपी अनीस गुप्ता ने अभियान चलाने के बाबत मुख्यालय डीएसपी पीके सिंह को ट्रैफिक कंट्रोल कक्ष का प्रभारी बनाया है. उनके साथ चार एएसआइ व 10 पुलिसकर्मी होंगे. एसपी ने बताया कि पुलिस अभियान के तहत सुरक्षित आवागमन के लिए लोगों को जागरूक करेगी.
वहीं लापरवाही से वाहन चलानेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. एसपी के मुताबिक खूंटी थाना के ट्रैफिक कंटोल रूम में एक एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेगा. इसके अलावा सदर अस्पताल में एक ट्रामा सेंटर स्थापित करने पर बात चल रही है. एनएच विभाग को सभी तीखे मोड़ पर चेतावनी बोर्ड बड़े आकार में लगाने व सुरक्षा के हर इंतजाम करने के निर्देश दिये गये हैं. सुरक्षित आवागमन व जागरूकता के बाबत निजी संगठनों से भी सहयोग लिया जायेगा.
40 दिन में आठ लोगों की मौत : 2016 में अब तक आठ लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है. जबकि दर्जनों घायल हुए है. आठ जनवरी को गायत्री नगर में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से आनंद कुमार सिंह की मौत हो गयी थी. 23 जनवरी को मैनुगढ़ा में कार-डंपर की टक्कर में रांची के अमित मिश्र एवं विनीता देवी की मौत हो गयी.
31 जनवरी को अनिगड़ा के समीप हुई दुर्घटना में मुरहू के मनई मुंडा की मौत हो गयी. 12फरवरी को खूंटी में डंपर की चपेट में आने से तोरपा के प्रवीण भेंगरा एवं प्रमोद बारला की मौत, वहीं 12 फरवरी को ही अड़की में ट्रेलर की चपेट में आने से बिनोद साहू की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >