खलारी : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के उप निदेशक नियोजन राजेश एक्का तथा जिला नियोजन अधिकारी एके सिंह ने शुक्रवार को खलारी सीमेंट कारखाना तथा मोनेट डेनियल कोल वासरी में इंम्प्लाइमेंट की स्थिति देखी. दोनों अधिकारी इन उद्योगों में कामगारों की उपस्थिति पंजी की जांच की.
खलारी आये इन अधिकारियों ने बताया कि एक रूटीन वर्क के तहत नियोजन की संभावनाओं की जांच की गयी है. नियोजन अधिकारियों ने प्रबंधन को इंम्पलाइमेंट से संबंधित कई जानकारियां दी तथा नियमों से अवगत कराया.
