खूंटी. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को रक्त केंद्र सदर अस्पताल खूंटी के तत्वावधान में मातृ व शिशु अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है. एक स्वस्थ व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य हेतु आगे आना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी सेवा भावना और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करे. स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम करें. उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव ने बताया कि रक्त केंद्र के द्वारा लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कराया जा रहा है. जिससे थैलेसीमिया, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को रक्त की कमी न हो. उन्होंने रक्तदान करनेवाले सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया. काउंसलर निशांत झा ने बताया कि आगामी अप्रैल माह में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. शिविर में कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया. जिसमें मुख्य रूप से शंकर गुड़िया, डॉ विकाश भेंगरा, सुजीत नाग, आशीष कुमार, विवेक कुमार, शेखर नाग, गौतम कुमार सहित अन्य शामिल थे. शिविर को सफल बनाने में रक्त केंद्र के सुशांत कुमार, विकास कुमार, सुजीत नाग, सुषमा कुजूर आदि ने सहयोग किया.
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया
सदर अस्पताल खूंटी के तत्वावधान में मातृ व शिशु अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
