खूंटी. अड़की प्रखंड के कुजियाम्बा में पुरान आदिवासी सरना समिति द्वारा सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरना स्थल में पूजा-अर्चना की गयी. जिसमें पुजारी प्रहलाद पहान, शिशुपाल पहान और मनोहर पहान ने अच्छी बारिश, सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. सरहुल महोत्सव में आदिवासी परंपरा पर आधारित नृत्य और गीत के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. समारोह में पारंपरिक नाच-गाने से लोग ओत-प्रोत थे. समारोह में मुख्य रूप से महेंद्र नाथ शाहदेव शामिल हुए. उन्होंने कहा कि कुंजियांम्बा सरहुल महोत्सव अड़की क्षेत्र के ऐतिहासिक सरहुल है. महोत्सव में प्रखंड के विभिन्न जगहों से लोग आते हैं. समारोह में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए अतिथियों ने अपनी परंपरा, रीति-रिवाज और संस्कृति को बचाने का संदेश दिया. समारोह में मुख्य रूप से अनूप कुमार साहु, मनोज मंडल, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, आशुतोष पुरान, प्रो. देवनंद सिंह मुंडा, दुबराज मांझी, सीता नाथ पुरान, कैलाश पुरान, गोपाल पुरान, जीत सिंह पुरान, प्रहलाद पुरान, संतोष पुरान, करम पुरान, मनोज पुरान, रीता देवी, सत्यभामा देवी, इंद्रजीत पुरान, शिबधन पुरान, वृंदावन पुरान, प्रकाश पुरान, रूपसिंह पुरान, त्रिलोचन पुरान सहित अन्य उपस्थित थे.
कुजियांबा में सरहुल महोत्सव का आयोजन
अड़की प्रखंड के कुजियाम्बा में पुरान आदिवासी सरना समिति द्वारा सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया.
