कर्रा में मना भाजपा का स्थापना दिवस

कर्रा में विनोद प्रसाद सोनी के आवास में सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया.

कर्रा. कर्रा में विनोद प्रसाद सोनी के आवास में सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वज वंदन और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यकर्ताओं ने भाजपा की स्थापना, उसके सिद्धांतों और देश के विकास में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ किया गया. इस मौके पर विनोद प्रसाद सोनी, विष्णु प्रसाद, दिलीप कुमार, करनो बड़ाईक, रामचंद्र पांडेय, गौरव प्रसाद, संदीप कुमार, भोला लोहार, दीपक, संजू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >