रांची में लैंड नहीं कर सके विधायक रामसूर्या मुंडा

खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा असम से वापस लौटने के क्रम में रांची एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके.

खूंटी. खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा असम से वापस लौटने के क्रम में रांची एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके. दरअसल वे सोमवार को इंडिगो की यात्री विमान से डिंबापुर (नागालैंड) से कोलकाता होते हुए रांची आ रहे थे. रांची में अचानक खराब मौसम के कारण विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सका. जिसके बाद विमान को रांची में उतारने की बजाय पुनः कोलकाता के लिए डायवर्ट कर दिया गया. विमान में विधायक सहित कई यात्री सवार थे. जिन्हें सुरक्षित वापस कोलकाता पहुंचाया गया. अब विधायक रामसूर्या मुंडा कोलकाता से सड़क मार्ग से रांची आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >