सोनाहातू. थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोल पंप रंगाडीह मोड़ के समीप विद्या होटल में मंगलवार की रात शटर काट कर चोरी की गयी है. घटना की जानकारी बुधवार सुबह दुकान खोलने पर हुई. दुकानदार विद्या प्रजापति ने बताया कि मंगलवार रात होटल बंद कर घर गया. सुबह होटल खोलने पर जानकारी हुई. दुकान का मुख्य शटर काटा गया है. पीछे का ताला भी तोड़ा गया था. होटल में नगद 20 हजार और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था, जिसको अज्ञात चोर ने चोरी की है. घटना की जानकारी सोनाहातू पुलिस को दी गयी है. इधर घटना की सूचना पर मुखिया विकास सिंह मुंडा होटल पहुंच कर घटना की जानकारी ली.
शटर काट कर होटल से 20 हजार की चोरी
रंगाडीह मोड़ के समीप विद्या होटल में मंगलवार की रात शटर काट कर चोरी की गयी है.
