खूंटी : जीएसटी से संबंधित बैठक शुक्रवार को डीसी सूरज कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सरकारी विभागों, फर्मों व निकायों के निकासी व व्ययन पदाधिकारी जीएसटी काउंसिल के द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में 30 जून 2018 तक टीडीएस, जीएसटी के कटौती के प्रस्ताव को स्थगित रखने की जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत को मिशन मोड में अभियान चला कर दुकानों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने को कहा. इस कार्य के लिए नगर पंचायत कर दारोगा,
मापतौल पदाधिकारी, वित्तीय पदाधिकारी, थाना प्रभारी व मजिस्ट्रेट की एक टीम बना कर कार्य करने का निर्देश दिया गया. मौके पर सुभाष जयपुरिया, असिस्टेंट कमिश्नर, स्टेट टैक्स, निदेशक आइटीडीए , अपर समाहर्ता खूंटी, अनुमंडल पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, जलपथ प्रमंडल, लघु सिंचाई, एनआरइपी आदि के लोग उपस्थित थे.
