इनमोसा व रोहिणी प्रबंधन के बीच हुई एजेंडा मीटिंग
खलारी : इनमोसा रोहिणी शाखा व रोहिणी प्रबंधन के बीच एजेंडा मीटिंग हुई. जिसमें इनमोसा द्वारा दिये गये 11 सूत्री मांगों पर चर्चा हुई. मांग पत्र में खदान में रेस्ट सेल्टर की व्यवस्था, खदान में सुरक्षा से संबंधित कदम उठाने सहित 11 सूत्री मांगों पर चर्चा हुई. रोहिणी के प्रभारी पीओ सह मैनेजर विमल कुमार ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है. वार्ता में रोहिणी प्रभारी पीओ के अलावा कार्मिक अधिकारी उमेश चंद्रा तथा इनमोसा की ओर से संजय प्रसाद, दिलीप कुमार, उमाकांत सिंह, सुधीर सिंह, मोहन पांडेय, महेंद्र यादव, दीपक कुमार, राजकुमार उरांव उपस्थित थे.
