नाबालिग बरामद, अपहरण करनेवाला गिरफ्तार, जेल

नाबालिग को बहला-फुसला कर 27 अप्रैल को कोचिंग सेंटर संचालक ने अपहरण किया था खूंटी : मुरहू के कुंजला गांव से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने तोरपा के तपकारा ओपी क्षेत्र से रविवार को बरामद कर लिया है. इस संबंध में पुलिस ने आरोपी तोरपा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से संचालक रनिया निवासी धर्मदास […]

नाबालिग को बहला-फुसला कर 27 अप्रैल को कोचिंग सेंटर संचालक ने अपहरण किया था

खूंटी : मुरहू के कुंजला गांव से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने तोरपा के तपकारा ओपी क्षेत्र से रविवार को बरामद कर लिया है. इस संबंध में पुलिस ने आरोपी तोरपा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से संचालक रनिया निवासी धर्मदास गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नाबालिग के अपहरण की घटना के बाबत मुरहू थाना में गत 27 अप्रैल को नामजद प्राथमिकी करायी गयी थी. उसकी बरामदगी के बाबत एसपी अश्विनी सिन्हा ने पुलिस निरीक्षक अभिताभ राय के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया था.
टीम में मुरहू थानेदार बमबम कुमार व पुअनि राजन कुमार भी शामिल थे. टीम ने नाबालिग की बरामदगी के बाबत सिमडेगा, गुमला व अन्य जिला के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, पर कोई सफलता नहीं मिली. इसी बीच गत 12 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नाबालिग तपकारा में आरोपी धर्मदास गोस्वामी के साथ है. पुलिस ने छापेमारी कर उसे बरामद कर लिया, वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >