डीएवी खूंटी में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
खूंटी : डीएवी खूंटी के अटल टिंकरिंग लैब में चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को समाप्त हुई. इस दौरान बच्चों ने सेंसर के उपयोग करने के तरीके, बेसिक टूल्स की जानकारी, थ्री डी प्रिंटर के उपयोग के तरीके सहित प्रोजेक्ट के उपयोग के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की. शुक्रवार को बच्चों ने एलपीजी गैस लिकेज डिकेक्टिव मॉडल, लाइन फॉलोवर किट तथा स्मार्ट एग्रीकल्चर मैनेजमेंट किट बनाया. उपकरणों के निर्माण में प्रेम मिश्रा, पवन कुमार, अमन आदित्य, प्रीति मिश्रा, प्रेरणा मिश्रा, मधु कुमारी, अदिति, सौम्या कुंडू, दीपशिखा, आदित्य पांडेय, कुंदन नाग, तथा विधान चंद्र राय ने योगदान दिया. प्रशिक्षण दिल्ली से आये एडुलिफ्ट कंपनी के राहुल कुमार ने दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य टीपी झा, शिक्षक एम गौरी शंकर, लक्ष्मी महतो, जेबी मल्लिक, धर्मवीर कुमार, सुमित कुमार व राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही.
