सोनाहातू : सिल्ली उपचुनाव को लेकर गुरुवार को आजसू पार्टी ने बूथ जीतो कार्यक्रम के तहत राहे प्रखंड के नौ पंचायत और सोनाहातू के 14 पंचायत में एक साथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया. सभी पंचायत के लिए विशेष प्रभारी नियुक्त किया गया था. सोनाहातू, गलउ और जामुदाग पंचायत सम्मेलन में तमाड़ विधायक विकास मुंडा शामिल हुए. सोनाहातू गांव में विधायक ने हर गली में घूम कर आजसू पार्टी के प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. नीमडीह में आयोजित जनसभा में विधायक विकास मुंडा ने कहा कि के सर्वांगीण विकास के लिए सिल्ली में सुदेश कुमार महतो की जरूरत है. लोग दिग्भ्रमित नहीं हों. भटकाव की राजनीति को छोड़ कर विकास के सहभागी बनें. पंचायत स्तरीय सम्मेलन में महिला कमेटी, जेएसएस और आजसू कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.
क्षेत्र के विकास के लिए सभी वोट करें
सोनाहातू : सिल्ली उपचुनाव को लेकर गुरुवार को आजसू पार्टी ने बूथ जीतो कार्यक्रम के तहत राहे प्रखंड के नौ पंचायत और सोनाहातू के 14 पंचायत में एक साथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया. सभी पंचायत के लिए विशेष प्रभारी नियुक्त किया गया था. सोनाहातू, गलउ और जामुदाग पंचायत सम्मेलन में तमाड़ विधायक विकास मुंडा शामिल […]
