खलारी : पूरे सीसीएल में ग्रुप वन में रोहिणी परियोजना को बेस्ट ओपन माइन का पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार मई दिवस पर रांची के खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह ने दिया. साथ ही परियोजना को छह अन्य पुरस्कार भी मिले हैं. जिसमें बेस्ट माइन के लिए परियोजना पदाधिकारी, मैनेजर, प्रोजेक्ट इंजीनियर इएंडएम, प्रोजेक्ट इंजीनियर एक्सवेसन, मेकैनिक और इलेक्ट्रिशियन शामिल हैं.
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना के अधिकारियों ने सभी पुरस्कार ग्रहण किये. गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी पुरस्कारों को रोहिणी परियोजना कार्यालय में प्रदर्शित किया गया. प्रभारी पीओ विमल कुमार ने कहा कि परियोजना को पुरस्कार मिलना सभी कर्मियों के लिए गौरव की बात है. इसके लिए परियोजना के पूर्व परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के अलावे परियोजना के सभी अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक प्रतिनिधि व ग्रामीणों का काफी सहयोग रहा है. श्री कुमार ने परियोजना की इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी. कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी उमेश चंद्रा ने किया. इस अवसर पर एस के सिंह, एस सोनवानी, एसएन प्रसाद, एसपी सिंह, जगरनाथ महतो, लखन राम,संजीव सिंह, सुरेश साव, ऋषिदेव प्रसाद, भीम प्रसाद, प्रमिला देवी, ध्वजाराम धोबी, बसंत प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, मुबारक खान, रितेश वर्मा, गौतम गिरी आदि उपस्थित थे.
