पिपरवार : चतरा उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुधवार को संगम विहार क्लब में हुई. इसमें पिपरवार व मगध-आम्रपाली क्षेत्र में जमीन से संबंधित समस्या व विवादों पर चर्चा हुई. सीसीएल प्रबंधन ने अशोक व पिपरवार परियोजना खदान विस्तारीकरण में हो रही परेशानी से उपायुक्त को अवगत कराया. इस पर जितेंद्र कुमार सिंह ने अति शीघ्र समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. इसके अलावे पिपरवार, टंडवा व सिमरिया पेयजल,
शिक्षा, चिकित्सा, सड़क आदि के विकास के लिए सीसीएल प्रबंधन से सहयोग की मांग की. इस पर सीसीएल प्रबंधन ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. मौके पर एसपी अखिलेश बी वारियार, एसडीपीओ एहतेशाम बकारीब, आइपीएस सौरभ, एसडीएम सिमरिया अनवर हुसैन, डीएमओ अमित कुमार, टंडवा सीओ रंजीत लोहरा, जीएम केके मिश्रा, जीएम एलएंडआर बीपी सिंह, जीएम सीएसआर उमेश सिंह, पीओ उमेश कुमार विद्यार्थी सहित कई लोग उपस्थित थे.
