महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का निर्णय

खूंटी : महिलाओं में स्वावलंबन व स्वरोजगार से जोड़ने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोमवार को खूंटी के बिरहू पंचायत के रेवा में सहयोगी महिला विकास केंद्र ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इसमें महिलाओं के बीच नैपकिन निर्माणपर चर्चा की गयी. सहयोगी महिला विकास केंद्र की सचिव तानिया बासू ने कहा कि नैपकिन की मांग हर […]

खूंटी : महिलाओं में स्वावलंबन व स्वरोजगार से जोड़ने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोमवार को खूंटी के बिरहू पंचायत के रेवा में सहयोगी महिला विकास केंद्र ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इसमें महिलाओं के बीच नैपकिन निर्माणपर चर्चा की गयी. सहयोगी महिला विकास केंद्र की सचिव तानिया बासू ने कहा कि नैपकिन की मांग हर जगह होती है.
बड़ी कंपनी इसके उत्पादन से लाखों रुपये कमा रही है. यदि गांव में महिला इस रोजगार से जुड़ जायें तो रोजगार के साथ-साथ उनका पलायन भी रुकेगा. एक नैपकिन तैयार करने पर महिला को एक रुपये मिलेंगे. इस तरह एक महिला एक दिन में कम से कम 200 से 300 नैपकिन तैयार कर सकती हैं. उनको घर बैठे आमदनी होगी. उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांव में संस्थान नैपकिन निर्माण के लिए महिला समूह काे सरकार के माध्यम से मशीन उपलब्ध करायेगी. इसके साथ ही नैपकिन निर्माण की सामग्री भी उपलब्ध करायी जायेगी.
उनका बनाया गया माल भी संस्था के लोग खरीदेंगे. सभी सरकारी और निजी अस्पताल में इसकी सप्लाई होगी. महिला समूह को नैपकिन निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. नैपकिन निर्माण फैक्ट्री अगले महीने बिरहू में प्रारंभ हो जायेगा. इस अवसर पर बिरहू की मुखिया सुशीला सांगा, सबिता देवी, नर्वोदय गणपति झा सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >