यात्री बसें नहीं चलीं, वीरान रहा शहर

खूंटी : जिले में मंगलवार को आहूत भारत बंद को लेकर क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही. खूंटी से अन्य कई जगहों के लिए यात्री बसें नहीं चलीं. अधिकांश निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया था.इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने छोटे वाहनों का सहारा लिया. सुरक्षा के बाबत […]

खूंटी : जिले में मंगलवार को आहूत भारत बंद को लेकर क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही. खूंटी से अन्य कई जगहों के लिए यात्री बसें नहीं चलीं. अधिकांश निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया था.इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने छोटे वाहनों का सहारा लिया. सुरक्षा के बाबत पुलिस की क्षेत्र में सघन गश्त पूरे दिन जारी थी.
सुरक्षा के थे पुख्ता प्रबंध : बंद से निबटने के लिए मेन रोड सहित सभी मुख्य मार्गों पर व्यापक संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. कहीं से किसी अप्रिय घटना के होने की सूचना नहीं है. प्रोबेशनर डीएसपी वरुण रजक स्वयं गश्त करते रहे.
तमाड़. विशेष जाति को आरक्षण दिये जाने के विरोध में भारत बंद का तमाड़ व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक अवसर देखा गया. सभी छोटी-बड़ी दुकानें बंद रही. सड़कों पर एक भी यात्री बसें नहीं चली. वाहन नहीं चलने से सड़कें वीरान रही. समर्थक मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों से बंद करने की अपील की. सभी चौक-चौराहों पर प्रशासन मुस्तैद रहा.
राहे में बंद रही दुकानें, निकला जुलूस :
सोनाहातू. सोशल मीडिया द्वारा प्रचारित भारत बंद का मंगलवार को राहे प्रखंड में व्यापक असर रहा. राहे के सदानों ने संयुक्त रूप से मंगलवार सुबह राहे भगत सिंह चौक से सुभाष चौक होते हुए पाठकडीह बाजार तक जुलूस निकाल कर बंद को समर्थन देने की अपील किये. सदानों की अपील पर पूरा राहे स्वत: बंद रहा. बैंक, निजी स्कूल, दुकान, बाजार बंद रहे. बुंडू-राहे-सिल्ली चलनेवाली यात्री वाहन नहीं चले. जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. लंबी दूरी चलनेवाले ट्रक सड़क किनारे दिन भर खड़े रहे. राहे के सदानों ने शांतिपूर्ण बंद को समर्थन करनेवाले सभी व्यवसायी को धन्यवाद दिया है.
बुंडू में बंद समर्थक गिरफ्तार, छोड़े गये : बुंडू. आरक्षण हटाने की मांग को लेकर भारत बंद के आह्वान पर बुंडू में व्यावसायिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, बैंक आदि बंद रहे. बस स्टैंड से खुलनेवाली बसें नहीं चलीं. युवकों ने रैली निकाली, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोपहर बाद उन्हें छोड़ दिया गया. चौक-चौराहाें पर पुलिस बल तैनात थे.
प्रखंड क्षेत्र की बंद रही दुकानें : कर्रा. कर्रा में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा. बाजार के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. यात्री वाहन के नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी हुई. स्वत: सभी लोगों ने दुकानें बंद रखी. सरकारी कार्यालय खुले, परंतु वहां भी सन्नाटा पसरा रहा. बैंक में ताले लटक रहे थे. पुलिस बंद को लेकर चौकस रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >